नरक का वर्णन - अमर सिंह बोध

‘‘नरक का वर्णन’’

किसी स्थान पर पापी प्राणियों को कोल्हू में पीड़ा जा रहा था, कहीं उल्टा लटका रखा था, कहीं गर्म खंभों से बाँध रखा था। कई प्रकार से चीस (कष्ट) दी जा रही थी। कहीं पर यमदूत पापी प्राणियों को चबा-चबाकर खा रहे थे। कुछ डर के मारे इधर-उधर भाग रहे थे, परंतु कोई बच नहीं पा रहा था। किसी को नरक कुण्डों में डाल रखा था। कोई सिर में मोगरी (छोटे-मोटे डण्डे) मार रहा था। 84 नरक कुण्ड बने हैं। यह दृश्य आँखों से देखकर राजा व्याकुल हो गया। किसी कुण्ड में रूधिर (blood) भरा था। किसी में पीब (मवाद) तो किसी में मूत्रा भरा था जिनकी गहराई (depth) एक योजन (12 कि.मी.) तथा चार योजन (48 किमी.) परिधि (diameter) यानि गोलाई और चार योजन तक दुर्गन्ध जाती है। इन चार कुण्डों का तो यह वर्णन है। पाँचवें में अग्नि जल रही थी, बहुत जीव उसमें जल रहे थे। यह बहुत लम्बा-चैड़ा है, गहरा है। राजा अमर सिंह उस नरक को देखकर भयभीत था, कुछ बोल नहीं पा रहा था।

जो झूठ बोलकर स्वार्थ पूर्ति करता है, उसकी जीभ काट रखी थी। जो झूठी गवाही देता था, उसको सर्प की जीभ लगा रखी थी। जो निर्दोष को मारता है, उसकी पिटाई हो रही थी। जो स्त्राी अपने पति को छोड़कर पर पुरूष के पास जाती है। उसको नरक में अग्नि में जलाया जाता है यानि आग के मनुष्य जैसे पुतले से बाँध दिया जाता है। यदि कोई पुरूष परस्त्राी गमन करता है तो उसको नारी जैसे अग्नि खंभ से बाँध दिया जाता है। अन्य अपराधियों को अन्य प्रकार की यातनाऐं दी जा रही थी। गिद्ध पक्षी, काॅग (कौवा) पक्षी उनको नौंच-नौंचकर खा रहे थे। जो नर-नारी शराब पीते हैं, उनको गर्म तेल पिलाया जा रहा था। जो साधु की निंदा करते हैं, उनको कुष्ट रोग (कोढ़ रोग) लगता है। फिर पृथ्वी के ऊपर भी उनको 84 लाख प्रकार के प्राणियों के शरीरों में कष्ट तथा मानव जन्म में भी भिन्न कष्ट कर्मानुसार भोगने पड़ते हैं।

राजा अमर सिंह नरक देखकर चित्रा-गुप्त के लोक में दूतों के साथ आया। वहाँ पर परमेश्वर कबीर जी सिंहासन पर विराजमान थे। राजा भयभीत होकर परमेश्वर कबीर जी के चरणों में सिर रखकर बहुत दुखी मन से कहने लगा कि हे प्रभु! मेरी रक्षा करो, मुझे बचा लो। नरक की कथा सुनकर धर्मदास भयभीत हो गया तथा कहा कि आगे और बताओ परमेश्वर। परमेश्वर कबीर जी ने बताया कि जो पुण्य करता है, उसको स्वर्ग में भेज दिया जाता है और जो पाप करता है, वह नरक में कष्ट भोगता है। दोनों प्रकार के कर्मों को भोगने के पश्चात् अन्य प्राणियों के गर्भ में कष्ट, फिर जीवनभर कष्ट भोगना पड़ता है। इस चक्र में काल ने जीव को फँसा रखा है। परमेश्वर कबीर जी धर्मदास जी को सुना रहे हैं कि रविसुत यानि यमराज का एक सदन (parliament house) है।  उसमें यमराज का सिंहासन मध्य में है। सामने खाली जगह है, तीन ओर यम के गण यानि यमदूत अकड़ के साथ अपने-अपने आसनों पर बैठे होते हैं। अन्य सिंहासनों पर वेद-शास्त्रा के कर्ता-वक्ता, ऋषि-मुनि जैसे पारासर ऋषि और व्यास आदि-आदि सब ऋषिजन शरीर त्यागकर यमराज के कार्यालय में जाते हैं। वहाँ यमराज की सहायता करते हैं। पाप-पुण्य का हिसाब कराते हैं। जितने जीव (मानव) मृत्यु के पश्चात् वहाँ जाते हैं, सब मिलकर जीवों का पाप-पुण्य का निर्णय करने में सहयोग देते हैं। ये सब काल के नौकर हैं। अपनी आँखों हमने देखा है। धर्म-अधर्म का यथावत निर्णय सब मिलकर करते हैं। यह सब काल की सेना है। हे धर्मदास! चित्रा-गुप्त प्रत्येक मानव के जीव के साथ रहते हैं। फिर वे अपना सारा लेखा-जोखा (account) मुख्य चित्र को चित्र तथा मुख्य गुप्त को जीव के साथ वाला गुप्त सर्व लेखा (ठपव.कंजं) देता है। प्रत्येक चित्रा तथा गुप्त प्रत्येक जीव का पाप-पुण्य बोल-बोलकर सुनाता है। धर्मराय उनको यथार्थ न्याय के साथ प्रत्येक का दण्ड तथा स्वर्ग समय निर्धारित करके देता है। उसी अनुसार दूत जीवों को भुगतान कराते हैं। जो सुकर्म (धर्म करने वाला) है, उसको देवदूतों के साथ स्वर्ग में भेजा जाता है।

परमेश्वर कबीर जी ने कहा कि हे धर्मदास! और सुन कि क्या-क्या यातना किन अपराधों में दी जाती है? जो ब्रह्म हत्या (वेद-शास्त्रा पढ़ने-पढ़ाने वाले ब्राह्मण) की हत्या करता है। उसको सर्वाधिक दण्ड दिया जाता है। जो विश्वासघात करता है, जो अपने गुरू या स्वामी की हत्या करता है, जो बच्चे या वृद्ध को मारता है, उनको उबलते तेल में डाला जाता है। अन्य अपराध:- जो परदार (परस्त्राी) तथा परक्षेत्रा को छीन लेता है, जो सीमा में गड़बड़ (हेराफेरी) करता है, वे भयंकर नरक में गिरते हैं। उनके सिर काटे जाते हैं। जो चोरी करता है, गुरूद्रोही, मदिरा पीने वाला, झूठ बोलने वाला, दूसरे की निंदा करने वाला है।

तिन पापीन को यम विकराला। भयंकर नरक माँझ तेही डाला।। 

जो दूसरे की साधना में बाधा करता है, जो वेद-शास्त्रा को नहीं पढ़ता, जो परमात्मा की चर्चा सुनकर जलता है, औरों का मन भी विचलित करता है, वह साकट व्यक्ति है। उसके तन को नरक में सूअर खाते हैं। जो मित्रा को मारता है, वह घोर नरक में जाता है। जो गुरू के धन को हड़पता (चुराता) है, वह क्रीमी नरक (कीड़ों के कुण्ड) में डाला जाता है। जो गुरू पद पर विराजमान होकर व्याभिचार करता है, जो राजा प्रजा को कष्ट देता है, जो शिष्य भी बना है और शंका रखता है, जो न्यायधीश होकर पक्षपात करता है, वे घोर नरक के भागी बनते हैं। जो बिना देखे किसी में दोष निकालता है, उसकी आँखें यमदूत फोड़ते हैं। जो परतिय (परत्राीया) की इच्छा करता है, जो देव, गुरू और धर्म-शास्त्रों की निंदा करता है, उनको पहले सूलों (लोहे की पैनी कीलों) पर बैठाकर ऊपर से सूलों वाले मुगदर (मोगरों) से जख्म (घाव) यमदूत करते हैं। जो अपनी स्त्राी को बिना बैराग के त्याग देता है या स्वयं अन्य स्त्राी से लगाव करने के लिए अपनी स्त्राी में दोष निकालकर छोड़ देता है। जो वैराग धारण करके अपनी स्त्राी को त्याग जाता है तो वह दोषी नहीं होता, परंतु परमात्मा के वैराग में अपनी पत्नी को त्याग दिया, फिर अन्य से लगाव कर लिया, वे व्यक्ति नरक में डाले जाते हैं। उनको कितना समय नरक में भोगना पड़ेगा, कहने में नहीं आता। उनके हाथ और पैर बाँधकर यातना देते हैं।

चित्रा तथा गुप्त तो पुण्य-पाप लिखते हैं, धर्मराज उनका न्याय करता है। अमर सिंह बोध पृष्ठ 82 तथा 83 पर भी पाप करने वालों को और क्या-क्या कष्ट नरक में दिया जाता है, बताया है। बुद्धिमान को संकेत ही पर्याप्त होता है।

जो माँस खाते हैं, शराब पीते हैं, उनको तपते (उबलते) तेल में डाला जाता है। उनके पेट के अंदर भी उबलता तेल डाला जाता है। इस प्रकार यातना दी जाती है।

‘‘धर्मदास बचन‘‘ {पृष्ठ 84(508)}

उपरोक्त नरक का वर्णन सुनकर धर्मदास व्याकुल हो गए। कबीर जी ने कहा है कि:-

‘‘सतगुरू बचन‘‘

सुनत वचन प्रभु मन विहँसाये। कही शब्द धर्मनि समुझाये।।
धर्मनि तुमही भय कछु नाही। सतगुरू शब्द है तुमरे पाही।।
और कथा सुनहु चितधारी। संशय मिटै तो होहु सुखारी।।
जब राजा विनती मम कीन्हा। तब हम ताहि दिलासा दीन्हा।।
शब्द गहै सो नाहि डराई। तुम किमि डरहु सुनहु हो राई।।
सत्य शब्द मम जे जिव पैहैं। काल फांस सो सबै नशैहैं।।
सुनत वचन राजा धरू धीरा। बोलै वचन काल बलबीरा।।

भावार्थ:- धर्मदास जी की व्याकुलता देखकर कहा कि हे धर्मदास! आपने तो दीक्षा ले रखी है। आपको तो सत्यनाम प्राप्त है, आपको कोई डर नहीं। परमेश्वर कबीर जी ने बताया कि राजा को भी चिंता बनी और कहा कि हे परमात्मा! अब क्या होगा? मैंने (कबीर जी ने) राजा को दिलासा दिया कि जो सत्य शब्द मेरे से ले लेगा, उसको कोई भय नहीं है। यह वचन सुनकर राजा को धैर्य हुआ। फिर चित्रा-गुप्त बोले:-

चित्रा-गुप्त बचन

है साहब तुम काह विचारो। नगर हमार उजारन धारो।।
हो साहब जो तुम अस करहू। न्याय नीति सबही तुम हरहू।।
सुनो साहब एक बात हमारी। पंथ तुम्हारा चले संसारी।।
ताते बिनती करैं बहोरी। सुनो गुसाइयाँ अरज मोरी।।
ब्रह्मा विष्णु शिव अधिकारी। तीन की आश जगतमहँ भारी।।
उनसे हम नहिं कबहुँ डरावैं। चूक चालैं तो ताहि नचावैं।।
और जीवकी कौन चलावै। हमते उबरन ऐको न पावें।।
सीधि चाल चलै जीव सुजाना। सो जीव देहों लोक पयाना।।
परपंच करै और साहेब को धावे। हम ते जीव जान नहिं पावे।।
चाल चलत लागै बडिबारा। ताते नाहीं दोष हमारा।।

भावार्थ:- चित्र-गुप्त ने कहा कि हे प्रभु! आप यह क्या कह रहे हो कि जो सत्य शब्द लेगा, उसको कोई कष्ट नहीं होगा, उसको दण्ड नहीं दिया जाएगा। आप तो हमारा नगर उजाड़ने (बर्बाद करने) आए हो। यदि आप ऐसा करोगे तो न्याय नीति सब नष्ट हो जाएगी। आपका पंथ संसार में ही चलेगा। वहाँ के मालिक ब्रह्मा-विष्णु तथा शिव हैं। वे भी हमसे डरते हैं। यदि वे भी गलती करते हैं तो हम उनको भी नचाते हैं यानि दण्डित करते हैं, और जीव की क्या चलेगी?

‘‘सतगुरू वचन‘‘

ज्ञानी कहे सुनो जमराई। हमरो हंसा न्यार रहाई।।
परपंच तुमरो देखि डराये। जीवघात कबहू नहिं लाये।।
निशिदिन जीव दया उर धारे। ज्ञान ग्रंथ मन माहिं बिचारे।।
अहो यमराय जाहु वैकुंठा। राजा विष्णुसों करावहु भेंटा।।

भावार्थ:- परमेश्वर कबीर जी ने कहा कि मेरा भक्त आप से भिन्न रहेगा। आप उनका हिसाब नहीं करोगे। मेरा भक्त परमात्मा से डरकर रहता है। वह तो दयाभाव वाला होता है। वह जीव हिंसा कभी नहीं करता। कबीर परमेश्वर जी ने कहा कि अब मेरे को विष्णु से मिलाओ।

‘‘चित्र-गुप्त बचन‘‘

चित्रा-गुप्त ने हाथ जोड़कर विनती की तथा कहा कि हे प्रभु! कोई गलती हुई तो क्षमा करना। आप मालिक हो, हम आपके दास हैं। चित्रा-गुप्त के साथ मैं (कबीर जी) तथा राजा अमर सिंह विष्णु के महल के पास पहुँच गए। विष्णु मुझे देखकर खड़े हो गए। हमारे को बैठने के लिए सिंहासन दिया। उस समय भगवान विष्णु जी लक्ष्मी जी के साथ बैठे थे। अन्य देवी-देवता दर्शन के लिए खड़े थे। विष्णु जी ने कहा कि आपने दर्शन देकर हमको कृतार्थ किया। आप भूपति (राजा) को कैसे साथ लाए हो?

‘‘अमरसिंह राजा बचन‘‘

ओ भगवान सुनो मम वानी। सेवा तुम्हरी निष्फल जानी।।
हम एकोत्तर मंदिर बनावा। तामें मूरति लै पधरावा।।
साधु राखि मंदिर के मांही। छाजन भोजन दीना ताही।।
जेता धर्म हम सुने पुराना। विप्रन कहे धरम ठिकाना।।
सुरभी सोने सींग मढाई। पीतांबर पुनि ताहि ओढाई।।

भावार्थ:- राजा अमर सिंह ने भगवान विष्णु से कहा कि हे भगवान! मैंने आपके 101 मंदिर बनवाए। उनमें आपकी मूर्ति स्थापित की। आपका पुजारी रखा। उसके वेतन तथा भोजन का प्रबंध किया। जो भी वेद-पुराणों से पंडितों ने धर्म-कर्म बताया, सो सब किया। गाय की सींगों पर सोना चढ़वाकर उनको पीतांबर ओढ़ाकर सौ गाय ब्राह्मण को दान की। इस प्रकार आपकी पूजा की। फिर भी हमारे सिर पर कर्म-दण्ड लगाए हैं। श्री विष्णु जी ने कहा कि राजा लोग पाप भी बहुत करते हैं। शिकार करते हैं, जंगली जीवों को मारकर खाते हैं। पाप तो लगेगा ही। कबीर परमेश्वर जी ने बताया कि हे धर्मदास! मैंने उसी समय राजा अमर सिंह के सिर पर हाथ रखा। उसी समय उसके मुख से अनेकों कौवे निकले। यही लीला देखकर भगवान विष्णु शर्मिन्दे हो गए। आगे कुछ नहीं बोले। फिर मैं राजा अमरसिंह को मानसरोवर पर ले गया। वहाँ की शोभा देखकर राजा आश्चर्य में पड़ गया। वहाँ की कामनियों के शरीर की शोभा अनोखी है। राजा की पत्नी भी अति सुंदर थी, परंतु मानसरोवर की स्त्रिायों के सामने सूर्य के सामने दीपक के समान थी। परमेश्वर कबीर जी ने राजा अमर सिंह को शरीर में प्रवेश करा दिया। पृथ्वी पर आकर राजा तथा रानी को आगे का मोक्ष मंत्रा दिया। उसके पश्चात् उनकी सच्ची भक्ति श्रद्धा परखकर सारशब्द दिया। राजा अमर सिंह अपनी आँखों नरक का कष्ट तथा विष्णु जी की असमर्थता को देख चुका था तथा मानसरोवर पर सुंदर-अच्छे स्वभाव की स्त्रिायाँ व मानसरोवर की शोभा देखकर सतलोक की सुंदरता की कल्पना कर रहा था कि वहाँ तो वास्तव में अद्भुत नजारा तथा सुख होगा। राजा ने मेरे (कबीर परमेश्वर) से कहा कि हे सतगुरू! पता नहीं कब मृत्यु होगी। लंबा समय है। हमारे परिवार को तुरंत सतलोक ले चलो। यहाँ अब नहीं रहा जाएगा। यह कहकर पूरा परिवार यानि राजा-रानी तथा पुत्र चरणों में गिरकर रोने लगे। राजा ने पुत्रा तथा पत्नी को ऊपर का कष्ट, विष्णु जी से हुई वार्ता, मानसरोवर का नजारा वहाँ की शोभा बताई थी। राजा से ऊपर का वर्णन सुनकर रानी तथा पुत्र व अन्य 21 (इक्कीस) लाख नागरिक उपदेशी हुए और शीघ्र सतलोक चलने का बार-बार सच्चे दिल से आग्रह किया। उनकी भक्ति पूरी करवाकर मैंने (कबीर परमेश्वर जी ने) सबका शरीर छुड़वाकर विमान में बैठाकर सतलोक पहुँचाया। वहाँ जाकर सबके शरीर का सोलह सूर्यों जितना प्रकाश हो गया। परमात्मा ने उनको सीने से लगाया। सबने अमृत भोजन खाया। सतलोक में स्थाई निवास पाया। अमर मोक्ष प्राप्त हुआ।

शंका समाधान:- जैसा कि इस ग्रन्थ के प्रारम्भ में स्पष्टीकरण किया है कि नकली कबीर पंथियों ने अपनी अल्प बुद्धि से वाणियों में फेरबदल किया है। अमर सिंह बोध के पृष्ठ 91 पर तो लिखा है कि सतलोक जाने के पश्चात् राजा और अन्य जीव जो नीचे से गए थे, उन सबका एक जैसा सोलह (षोडश) सूर्यों जैसे शरीर का प्रकाश हो गया। वहाँ पर राजा तथा रंक का कोई भेद नहीं रहता। फिर पृष्ठ 92 पर लिखा है कि सतपुरूष ने राजा के शरीर का प्रकाश करोड़ सूर्यों के प्रकाश के समान कर दिया और सिर पर राजाओं की तरह छत्रा लगाया।

विचार करने की बात है कि एक तरफ तो पूरे ग्रन्थ में लिखा है कि सतलोक में सर्व हंस-हंसनी का सोलह सूर्यों जैसा तेजोमय शरीर है। यहाँ राजा का शरीर करोड़ सूर्यों के प्रकाश के समान लिखकर ग्रन्थ की सत्यता को बिगाड़ा है।

कबीर सागर के अध्याय ‘‘अमर सिंह बोध‘‘ का सारांश सम्पूर्ण हुआ।

‘‘सत साहेब‘‘

Sat Sahib